फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two lakh rupees defrauded in the name of sending husband abroad

Bijnor News: पति को विदेश भेजने के नाम पर दो लाख की ठगी

Sun, 06 Sep 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees defrauded in the name of sending husband abroad
अफजलगढ़। मोहल्ला बेगमसराय निवासी महिला ने भगतावाला निवासी दो लोगों पर उसके पति को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने अपने पति को भारत वापस मंगाने तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नाजरीन पत्नी बिलाल ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि कुछ समय पूर्व उसके पास भगतावाला निवासी फुरकान व इमरान पुत्र हाफिज निसार आए। इन लोगों ने उसके पति बिलाल को दुबई में मेसन के काम पर लगवाने की बात कहते हुए इसके लिए 2 लाख रुपये मांगे। उसने कर्ज लेकर, रिश्तेदारों से उधार मांगकर व शादी के गहने बेचकर पैसे एकत्र कर इन लोगों को दे दिए। इसके बाद उसके पति बिलाल को दुबई भेज दिया लेकिन दुबई पहुंचने पर उसे न तो तयशुदा काम मिला और न ही तनख्वाह और न ही रहने-खाने की कोई व्यवस्था हुई। जब पति ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि ठगी का एहसास होने पर वह आरोपियों के घर गई और इस बारे में बात की तो वहां से उसे गाली-गलौज कर भगा दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि एजेंट जानबूझकर उसके पति की पिटाई करा रहे हैं और खाने-पीने को भी कुछ नहीं दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर धोखाधड़ी करने, अपने पति की जान को खतरा बताते हुए पति को भारत बुलवाने, पैसे वापस दिलाने तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed