{"_id":"5c0024cebdec2241c54d0dd4","slug":"151543513294-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलीलाबाद में हुई थी घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खलीलाबाद में हुई थी घटना
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या नहीं, हादसे में हुई थी तीन युवकों की मौत
खलीलाबाद कस्बे के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास हुआ था हादसा
14 अगस्त की शाम को तीन युवकों का शव मिलने से मच गई थी सनसनी
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर किया गया पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कस्बे में मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास 14 अगस्त की शाम को रेलवे ट्रैक के किनारे मिले तीन युवकों के शव का मामला सुलझ गया है। युवकों की मौत ट्रेन हादसे में होना बताया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ की जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि युवकों के शरीर पर एक हजार पौंड (453 किलोग्राम) वजन की वस्तु से प्रहार हुआ है। कोई व्यक्ति इतनी ताकत से प्रहार नहीं कर सकता। इसी आधार पर इसे ट्रेन हादसा माना गया है।
बृहस्पतिवार की शाम को एसपी आकाश तोमर ने इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास पठान टोला मोहल्ला निवासी बरकत अली (20) पुत्र अनवारूल हक, उबैदुल्लाह (20) पुत्र शमीम अहमद खां तथा शानू (20) उर्फ अनवारूल हक का शव 14 अगस्त को दोपहर बाद रेलवे ट्रैक के किनारे पाया गया था। इस मामले में 16 अगस्त को अब्दुल वहीद निवासी पठान टोला पश्चिमी थाना खलीलाबाद की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसकी विवेचना कोतवाल सुधीर सिंह कर रहे थे। एसपी के अनुसार शव मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग से पूरब की ओर डाउन लाइन के पोल संख्या 537/24 के पास रेलवे लाइन से 10-35 फीट की दूरी के बीच नाले के दक्षिण दिशा में पाए गए थे। पोस्टमार्टम में तीनों शवों पर गंभीर चोट के निशान थे। चोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शरीर की कई हड्डियां टूट गई थीं। घटना के पर्दाफाश के लिए राज्य विधि विज्ञान परामर्शी सेल की विशेषज्ञ टीम से घटनास्थल पर सीन क्रिएट कराया गया। विशेषज्ञ टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा वीडियोग्राफी देखकर गणना की, जिसमें इस प्रकार के चोट के लिए करीब एक हजार पौंड (453 किलोग्राम) के बल से प्रहार करना आवश्यक बताया गया। सामान्य मारपीट अथवा किसी हथियार के प्रहार से ऐसी चोट संभव नहीं है। एसपी ने बताया कि विशेषज्ञ टीम की रिपोर्ट व घटनास्थल की परिस्थितियों से स्पष्ट है कि युवकों की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी।