फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   इंसेफेलाइटिस

इंसेफेलाइटिस

Mon, 31 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस

विज्ञापन
धर्मसिंहवा (संतकबीर नगर)। केचुआखोर गांव में इंसेफेलाइटिस से बीमार होने का दो मामला प्रकाश में आया है, हालांकि दोनों बीमार बच्चों में से एक बच्चा मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से इलाज कराकर सकुशल घर वापस आ गया, जबकि दूसरा अभी भी इलाज करा रहा है। सूचना पर सीएमओ डॉक्टर अभय चंद श्रीवास्तव ने केचुआखोर गांव में दवा छिड़काव करने का निर्देश जारी कर दिया है।
केचुआखोर निवासी रामवीर ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री वर्षा को बीस दिन पहले बुखार आया था। उसने कई जगह इलाज के बाद डॉक्टरों के सलाह पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर मे भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इंसेफ़ेलाइटिस होने की बात बताई। आठ दिन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद बच्ची की स्थिति अब ठीक है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर साफ- सफाई व शुद्घ पानी पीने की सलाह दी है। रामवीर ने बताया कि गांव में एक बच्चा जो कि बारह वर्ष का है, उसे भी दिमागी बुखार हो गया है। वह अभी भी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज करा रहा है। सीएमओ डॉक्टर अभय चंद श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। गांव में दवा छिड़काव के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। साथ ही शुद्घ पेयजल के लिए जलनिगम को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed