{"_id":"6484b43d53c0f3aa8a0347d6","slug":"crime-in-injured-khalilabad-news-c-7-1-201737-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, 12 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के मुठही कला गांव में शुक्रवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत गंभीर धाराओं में शनिवार को केस दर्ज की।
प्रथम पक्ष की वंदना पत्नी कृष्ण मोहन का आरोप है कि उनकी जमीन पर गांव निवासी राम सिंह, राम उजागिर आदि काफी दिनों से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को देर शाम उस जमीन पर विपक्षी कब्जा करने लगे तो मना किया गया, जिससे नाराज होकर वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। इसमें साकेत, विनीत, वंदना, विनीत मोहन, रमेश, विनय आदि घायल हो गए।
वंदना की तहरीर पर पुलिस राम उजागिर, राम सिंह, जितेंद्र, राजकरन, प्रीति आदि के विरुद्ध बलवा, घर में घुसकर मारना पीटना, सिर में गंभीर चोट पहुंचाना, तोड़फोड़ आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के राम उजागिर का आरोप है कि विनीत, मोहन मिश्रा, विनीता, वंदना आदि ने मारपीट कर जितेंद्र, मीरा देवी, राम सिंह, लालचंद, इंद्रावती और राम उजागिर को घायल कर दिया।
विज्ञापन
एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले का छानबीन की जा रही है।