{"_id":"63011dc7f38ed3183642b172","slug":"complete-resolution-day-out-of-88-cases-only-10-have-been-resolved-khalilabad-news-gkp4476469182","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 88 मामलों में से मात्र 10 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 88 मामलों में से मात्र 10 का निस्तारण
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 88 मामले आए और उसमें से मात्र 10 का ही निस्तारण हो सका। खलीलाबाद में प्रभारी डीएम मनोज कुमार सिंह ने जनसमस्याओं को सुना।
खलीलाबाद तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी डीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाए जाने, एक ही समस्या को बार-बार प्रस्तुत किए जाने अथवा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के जरिए ससमय संज्ञान न लेने को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान कुल 34 मामले आए और उसमें से सात का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। मेंहदावल तहसील में एसडीएम योगेश्वर सिंह ने जनसमस्याओं को सुना। यहां पर कुल 42 मामले आए और उनमें से दो का निस्तारण हुआ। इसी तरह से धनघटा तहसील में एसडीएम रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जन सुनवाई हुई। यहां पर कुल 12 मामले आए और उसमें से दो का निस्तारण हुआ।