{"_id":"638e27cc62d9837c26425b23","slug":"comissoner-meeting-in-colectrate-khalilabad-news-gkp4598450172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: त्रुटिविहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशासन दृढ़ संकल्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: त्रुटिविहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशासन दृढ़ संकल्पित
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते कमिश्नर योगेश्वर प्रसाद मिश्रा और साथ में डीएम ?
- फोटो : KHALILABAD
त्रुटिविहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशासन दृढ़ संकल्पित
- मंडलायुक्त ने की बैठक, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की त्रुटिविहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। इस कार्य में सभी राजनीतिक दल, नागरिक आदि सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
यह अपील भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के रोल ऑब्जर्बर एवं मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने किया।
विकास भवन सभागार में बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में महिला मतदाताओं की संख्या कम है। इसको सही करने के लिए डिग्री कॉलेज तथा व्यवसायिक शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अभियान चलाकर मतदाता बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल बूथ लेबल एजेंट तैनात करके एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों का फार्म-6 भरवाकर मतदाता बनवाएं। इसके साथ ही मृतक या शिफ्टेड मतदाताओं का नाम सूची से हटवाएं तथा सूची में दर्ज त्रुटियों को सही कराएं। उन्होंने कहा की सभी बूथ पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
इसके पूर्व मंडलायुक्त ने भुजैनी बूथ का निरीक्षण किया। वहां पर रखे रजिस्टर एवं फार्म का अवलोकन किया। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि मतदाता कार्ड को आधार से जोड़ने का कार्य चल रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची से नाम हटाने में पूरी प्रक्रिया का पालन करें।