फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cm will com in belauli today

Sant Kabir Nagar News: आज बेलौली गांव में आएंगे सीएम

Sat, 06 Jan 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
cm will com in belauli today
भाजपा के बिहार और झारखंड के संगठन मंत्री के घर जाएंगे
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने गांव में पहुंच कर तैयारियों व सुरक्षा का लिया जायजा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेंहदावल क्षेत्र के बेलौली गांव में शनिवार को आएंगे। वहां पर झारखंड व बिहार के संगठन महामंत्री के घर जाएंगे। जहां पर उनकी माता को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सीएम 25 मिनट तक गांव में रहेंगे। सीएम के आगमन की तैयारियों में प्रशासन पूरी रात लगा रहा। डीएम और एसपी ने गांव में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया।
भाजपा के बिहार और झारखंड के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ की माता का निधन हो गया है। उनके पैतृक गांव मेंहदावल के बेलौली में राजनैतिक दलों के लोगाें को आना-जाना लगा हुआ है। इससे पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद मनोज तिवारी समेत कई मंत्री गांव में पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित कर चुके हैं।
विज्ञापन

छह जनवरी को ब्रह्मभोज है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सीएम 11 बजे बेलौली गांव में बने हेलीपैड पर हेलीकाॅप्टर से उतरेंगे। उसके बाद 11:05 पर उनके घर जाएंगे। जहां से 11:25 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। इस दौरान सीएम करीब 25 मिनट बेलौली गांव में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त ने गांव में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था व हेलीपैड से नागेंद्र नाथ के घर तक बने मार्ग को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारी पूरी रात गांव में डटे रहे और तैयारियों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed