{"_id":"688522c55df9314706089a54","slug":"clouds-remained-in-the-sky-farmers-were-worried-due-to-lack-of-rain-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136118-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आसमान में छाए रहे बादल, बारिश नहीं होने से किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आसमान में छाए रहे बादल, बारिश नहीं होने से किसान चिंतित
विज्ञापन
खलीलाबाद में दोपहर में छाए बादल
संतकबीरनगर। शनिवार को दिन भर आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। साथ ही किसान चिंतित रहे। अच्छी बारिश के इंतजार में किसान निजी संसाधनों से सिंचाई कर फसल बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है।
शनिवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से आसमान में बादल छाने से लोगों को बारिश की उम्मीद थी लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। अच्छी बारिश नहीं होने से किसान ज्यादा परेशान हैं। धान की रोपाई करने के बाद किसान अब फसल बचाने के लिए जूझ रहे हैं। महंगा डीजल खरीद कर सिंचाई कर पाना मुश्किल हो रहा है। किसान लालमन, बेचन व अन्य ने बताया कि धान की फसल बारिश नहीं होने के कारण सूखने लगी है।
बार-बार सिंचाई करने की जरूरत पड़ रही है। महंगाई के दौर में सिंचाई कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में खेती में लगी पूंजी डूबने की स्थिति पैदा हो गई है। जिले को सूखा ग्रस्त घोषित किए जाने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। भाकियू नेता जर्नादन मिश्र ने मांग किया कि सामान्य से कम बारिश होने से किसान परेशान हैं। ऐसे में जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। मेंहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी भी जिले को सूखा ग्रस्त घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव हुआ है और फिर से मानसून सक्रिय है। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे किसानों को राहत मिल सकती है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
0000000000000000000
वीरेंद्र यादव