Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children who stay away from school will be monitored online.

Sant Kabir Nagar News: स्कूल से दूरी बनाने वाले बच्चों पर रहेगी ऑनलाइन नजर

Wed, 25 Nov 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Children who stay away from school will be monitored online.
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई छोड़ने या लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों पर अब विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए नए शैक्षणिक सत्र से ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसके तहत प्रत्येक छात्र की दैनिक उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को चिह्नित कर दोबारा स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई बीच में न छूटे।
विज्ञापन

बीईओ गरिमा यादव ने बताया कि ब्लॉक के 116 परिषदीय विद्यालयों और एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करीब 12 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। इन सभी विद्यार्थियों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। इसमें नामांकन से लेकर प्रतिदिन की उपस्थिति और पढ़ाई की प्रगति तक की जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था में शिक्षकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। यदि कोई छात्र विद्यालय नहीं आता है तो शिक्षक को उसकी अनुपस्थिति का कारण पोर्टल पर दर्ज करना होगा। लगातार गैरहाजिर रहने वाले बच्चों के घर जाकर शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करना होगा और उन्हें बच्चे को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना होगा।
बीईओ ने बताया कि अभिभावकों से संपर्क करने के बाद भी यदि बच्चा विद्यालय नहीं आता है तो शिक्षक को इसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के साथ लिखित रूप में उच्चाधिकारियों को भी देनी होगी।

ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था लागू होने से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर नियमित नजर रखी जा सकेगी और पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed