फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Child killed after being run over by a roadways bus

Sant Kabir Nagar News: रोडवेज बस से कुचलकर मासूम की मौत

Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Child killed after being run over by a roadways bus
मेंहदावल में मासूम की मौत के बाद रोडवेज बस तिराहे पर जाम लगाए लोग-संवाद
मेंहदावल। कस्बे के रोडवेज परिसर में शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस से कुचलकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भागा और थोड़ी दूरी पर बस खड़ी कर फरार हो गया। मृतक की पहचान दिव्यांशु उर्फ झीनक (5) पुत्र राजदेव निवासी ठाकुरद्वारा, नगर पंचायत मेंहदावल के रूप में हुई है। मासूम की मौत से गुस्साए लोगों ने अस्पताल तिराहे पर नंदौर मेंहदावल मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और परिजन को समझाने लगे। देर शाम तक परिजन नहीं माने और जाम लगाए रखा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिव्यांशु शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे घर के पास खेलते-खेलते रोडवेज परिसर में पहुंच गया। उसी दौरान गोरखपुर से बांसी जा रही बस ने उसे कुचल दिया। बस में बांसी के यात्री सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। गुस्साए परिजन ने अस्पताल तिराहे पर मेंहदावल-नंदौर मार्ग जाम कर दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम न कराने और चालक को पीटने व बस फूंकने के लिए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

इससे शहर में अफरा-तफरी मच गई। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, सीओ सर्वदवन सिंह, तहसीलदार अल्पिका वर्मा, धर्मसिंहवा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और एएसपी सुशील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुटे रहे। लगभग तीन घंटे तक पुलिस-प्रशासन परिजन को मनाता रहा लेकिन देर शाम तक सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। प्रशासन ने परिजन को आश्वासन दिया है कि चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और परिवार को नियमानुसार आवास समेत अन्य सुविधाएं दिलाई जाएंगी। बच्चे की मौत को लेकर देर शाम तक हंगामा जारी रहा।
सीओ सर्वदमन सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed