{"_id":"6594509b1ababd88100ada08","slug":"case-of-fraud-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-7694-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रयागराज के व्यापारी का हड़प लिया माल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रयागराज के व्यापारी का हड़प लिया माल, केस दर्ज
Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी ने पुलिस का शिकायती पत्र देकर लगाई कार्रवाई की गुहार
कोतवाली पुलिस ने नवीन फल मंडी के व्यापारी के विरुद्ध दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर प्रयागराज के व्यापारी ने नवीन फल मंडी के व्यापारी पर माल हड़पने और रुपये न देने का आरोप मढ़ा। व्यापारी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्जकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि दुकान नंबर दो बी नवीन सब्जी मंडी मंडल स्थल मुंडेरा प्रयागराज के व्यापारी मोहम्मद आकिब पुत्र सईद अहमद ने अपने प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें बताया कि वह फल के व्यापारी हैं। 25 दिसंबर को 126 कैरेट (संतरा) पिकअप से मुडेरा मंडी प्रयागराज से नवीन मंडी खलीलाबाद में गौतम कुमार नवीन फल मंडी सरैया बाईपास को दिया था। इसकी कीमत लगभग 78 हजार रुपये थी। आरोप है कि गौतम कुमार ने बकाया रुपये नहीं दिया। दुबारा रुपये मांगने पर वह गुंडागर्दी पर उतर आए। गाली देते हुए धमकी देनी शुरू कर दी। धोखाधड़ी करते हुए उनका 126 कैरेट माल जालसाजी करके बेच दिया। साथ ही माल के 78 हजार रुपये भी हड़प कर लिए। इससे उनका काफी नुकसान हुआ।
कोतवाल ने बताया कि प्रयागराज के उक्त व्यापारी की शिकायत पर मामले में नवीन मंडी के व्यापारी गौतम कुमार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके अन्य कार्रवाई की जा रही है।