{"_id":"67cdda1ea62b04b6ac0b5020","slug":"case-filed-against-unidentified-driver-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129670-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 09 Mar 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के तिघरा गांव के निकट एक अज्ञात वाहन चालक ने 13 दिसंबर 2024 की रात एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इस मामले में घायल की पत्नी ने शनिवार की रात पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मनीषा देवी पत्नी आकाश निवासी पटखौली खलीलाबाद ने बताया उसके पति 13 दिसंबर 2024 की रात 11:30 बजे बाइक से बखिरा से खलीलाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तिघरा-कोपिया के बीच एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में उनके पति को काफी चोटें आईं। पति को जिला चिकित्सालय लाया गया। स्थित गंभीर देखकर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया, लेकिन बेड खाली नहीं होने से गोरखपुर निजी चिकित्सालय में इलाज कराया।
विज्ञापन
स्थित में सुधार न होने पर केजीएमसी लखनऊ लेकर गई। पैसे के अभाव में वह वहां से लौट आई और खलीलाबाद के निजी अस्पताल में इलाज करा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।