{"_id":"65e761ab576f122a170dc757","slug":"car-driver-injured-in-accident-dies-during-treatment-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110818-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल कार चालक की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल कार चालक की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज
Tue, 05 Mar 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में घायल कार चालक की हुई मौत के मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक थाना दुधारा क्षेत्र के देवरिया शेख निवासी मोहम्मद तारिक ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका भाई मोहम्मद आरिफ कार चलाने का काम करते था। वह 29 फरवरी को वाहन मालिक के निर्देश पर लखनऊ से कार लेकर गोरखपुर जा रहा था। मगहर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने कार में ठोकर मार दिया। इससे अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराकर खड़ी ट्रक में जाकर भिड़ गया। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और भाई को काफी गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां पर हालत गंभीर देखकर उनको चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर भाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।