फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   businessman loted

व्यवसायी से पौने तीन लाख रुपये लूटे

Sat, 16 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
businessman loted
पीड़ित विनोद जायसवाल जिसके साथ लूट हुआ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
व्यवसायी से पौने तीन लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

व्यवसायी इंडियन बैंक से रकम निकाल कर जा रहे थे घर, दोपहर में हुई वारदात
तितौवा मोहल्ले में घर के पास ही बदमाशों ने की वारदात
घटनास्थल और इंडियन बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के तितौवा मोहल्ले में शनिवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यवसायी से पौने तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश शहर के अंदर से ही भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसके साथ ही घटनास्थल और इंडियन बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई।

धमरजा गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र दिवंगत श्यामलाल करीब छह वर्ष पहले शहर के तितौवा मोहल्ले में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते हैं। वह कन, भूसी का व्यवसाय करते हैं। शनिवार को वह दिन में करीब 12 बजे बाइक से व्यवसाय के लिए रकम निकालने इंडियन बैंक में गए थे। बैंक से पौने तीन लाख रुपये निकाले और लिफाफे में रकम को रखकर घर जा रहे थे। रास्ते में मोती तिराहे के पास रुककर जूस पिए और फिर घर की तरफ निकले। तितौवा मोहल्ले में अपने घर के पास पहुंचे और सड़क की दूसरी तरफ बाइक खड़ी करके लिफाफे में रखी रकम लेकर अपने गेट की तरफ जैसे ही बढ़े, वैसे ही एक बदमाश ने रकम लूट ली। वारदात के बाद दोनों बदमाश शहर की तरफ ही भाग निकले। पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने बाइक से कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। 112 नंबर पर फोन करने पर लगा नहीं। उसके बाद उन्होंने सीओ सदर के कार्यालय पहुंच कर पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। इधर, सूचना मिलते ही नवागत एसपी सोनम कुमार, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाल विजय नारायन प्रसाद मौके पर पहुंच गए। एसपी ने पीड़ित से घटना की जानकारी हासिल की। इधर जगह-जगह पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। घटनास्थल के पास सपा नेता जयराम पांडेय के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के अलावा पेट्रोल पंप और सीओ दफ्तर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला। बाद में इंडियन बैंक पहुंच कर सीसीसीटीवी कैमरे को देखा। नवागत एसपी सोमन कुमार ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम को लगा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed