फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bricks and stones pelted between two parties in a minor dispute, four injured

Sant Kabir Nagar News: मामूली विवाद में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, चार घायल

Tue, 03 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 03 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones pelted between two parties in a minor dispute, four injured
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के चकदही में सोमवार की सुबह पूर्व प्रमुख और उनके पट्टीदार के बीच जमकर ईंटर-पत्थर चले। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाया। पुलिस ने एक तरफ से पूर्व प्रमुख और उनके बेटे और दूसरे पक्ष से दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चकदही गांव निवासी तारकेश्वर पांडेय पुत्र स्वर्गीय उदय शंकर पांडेय का आरोप है कि गांव के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख टुनटुन उर्फ कृष्ण कुमार पांडेय अपने बेटे मनोज के साथ मिलकर उसे और उसकी पत्नी जगदंबिका पांडेय को अपशब्द कह रहे थे। उनका आदमी मेरे गेट पर था। मेरे मना करने पर मनोज ने ईंट से सिर में दो बार मारा। दो चोटों से सिर से खून बहने पर वह गिरकर बेहोश हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। बोले दाग देंगे। मेरी पत्नी बचाने आई तो टुनटुन ने उसके बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। उसके गले पर पैर रख दिए थे। जबकि टुनटुन पांडेय का आरोप है कि वह सुबह अपने घर पर रहने वाले आलोक को बुलाने निकले तो वह पडोस के तारकेश्वर पांडेय के घर के पास खड़ा था। उसने आवाज देकर उसे बुलाया तो तारकेश्वर पांडेय उन्हें गाली गलौज देने लगे। आरोप है तारकेश्वर पांडेय ईट से उनके ऊपर हमला कर दिए। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से तारकेश्वर आगे बढ़े और तभी उनकी पत्नी जगदंबा उसके कपडे फाड़ने लगीं और ईंट से मारने लगीं। तारकेश्वर उसका गला दबाने लगे। आवाज सुनकर उसका बेटा मनोज पांडेय पहुंचा और बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि तारकेश्वर ने लाठी से उसका सिर फोड़ दिया। एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। एक पक्ष से पूर्व ब्लॉक प्रमुख टुनटुन पांडेय और उनके बेटे मनोज के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जबकि दूसरे पक्ष से पति-पत्नी पर केस दर्ज किया गया। दोनों मामले की निष्पक्ष विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed