फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   boy misdeed with girl and his mother strangled newborn to death

हैवानियत की हदें पार: युवती बोली- वो डेढ़ साल तक बनाता रहा संबंध, बेटे को दिया जन्म तो उसकी मां ने कर दी हत्या

Sat, 14 May 2022 07:09 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, धनघटा/संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, धनघटा/संतकबीरनगर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 May 2022 07:09 PM IST
सार

आरोप है कि युवक ने उसके साथ डेढ़ साल पहले संबंध बनाए। इसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे गर्भ ठहर गया।

विज्ञापन
boy misdeed with girl and his mother strangled newborn to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छह दिन पूर्व लावारिश हाल में मिले नवजात शिशु के शव की शिनाख्त शनिवार को खुद थाने पहुंच कर एक युवती ने की। युवती का आरोप है कि गांव के युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे गर्भ ठहर गया। इसके बाद युवक की मां ने गर्भपात की दवा खिला दी। पीड़िता का कहना है कि दवा खाने के बाद भी गर्भ बना रहा और उसने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म लेने के बाद युवक की मां ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी मां के खिलाफ गर्भपात की दवा खिलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

हरिहरपुर चौकी इंचार्ज मनोज पटेल ने बताया कि आठ मई को क्षेत्र के एक गांव के खेत में नवजात शिशु का शव मिला था। ग्राम प्रधान की सूचना पर नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मामले की जांच की जा रही थी। शनिवार को क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती थाने पहुंची और कहा कि वह शव उसके बेटे का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि गांव के युवक ने उसके साथ डेढ़ साल पहले संबंध बनाए। इसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे गर्भ ठहर गया। आरोप है कि युवक की मां मेडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा खरीद कर लाई और उसे खिला दी। आठ मई को उसने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि युवक की मां ने नवजात की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी युवक पर दुष्कर्म और उसकी मां के खिलाफ गर्भपात की दवा खिलाने व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed