{"_id":"67c74245f430d257990a5468","slug":"basti-players-dominate-wrestling-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129461-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कुश्ती में बस्ती के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कुश्ती में बस्ती के खिलाड़ियों का दबदबा
Tue, 04 Mar 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में दाव आजमाते पहलवान।
संतकबीरनगर। पुलिस विभाग के जरिए मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय अंतर जनपदीय कुश्ती बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई।
प्रतियोगिता में गोंडा, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बहराईच, बलरामपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती की पुलिस टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की कुश्ती में 79 किलो भार वर्ग में महेन्द्र शर्मा सिद्धार्थनगर और राजू यादव संतकबीरनगर के बीच हुई, जिसमें सिद्धार्थनगर विजेता बना। अभिषेक यादव बस्ती और राणा यादव बहराइच के बीच कुश्ती हुई, जिसमें बस्ती विजेता बना। अभिषेक यादव बस्ती और उपेंद्र यादव देवरिया के बीच कुश्ती हुई, जिसमें बस्ती विजेता बना। 86 किलो भार वर्ग में विरकेश यादव बलरामपुर और राकेश बस्ती के बीच कुश्ती हुई, जिसमें बस्ती विजेता बना।
नसरुद्दीन बहराइच और विवेक चौधरी देवरिया के बीच कुश्ती हुई, जिसमें बहराईच विजेता बना। महिला वर्ग की कुश्ती 50 किलो भार वर्ग में शिखा श्रीवास्तव बहराइच और प्रिया यादव देवरिया में बहराइच विजेता हुआ। 53 किलो भार वर्ग में सीमा गुप्ता बस्ती और चंदा देवरिया के बीच कुश्ती हुई, जिसमें बस्ती विजेता रहा। 55 किलो भार वर्ग में कृति सिंह सिद्धार्थनगर और नेहा मौर्य देवरिया के बीच हुई कुश्ती में सिद्धार्थनगर विजेता रहा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी सत्यजीत गुप्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस अवसर पर एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ अजीत चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।