फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Awaiting approval to set up CBG plants at three places

Sant Kabir Nagar News: तीन जगहों पर सीबीजी संयंत्र लगाने की मंजूरी का इंतजार

Sun, 03 Nov 2024 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Awaiting approval to set up CBG plants at three places
संतकबीरनगर। जनपद में तीन जगहों पर सीबीजी संयंत्र लगाने के लिए प्रशासन ने शासन को फरवरी में प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन भी हो चुका है, लेकिन अभी तक शासन की मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन

इस पर कुल 600 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे आसपास के लोगों को भरपूर बिजली मिलने की उम्मीद है। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। डीएम ने एक बार फिर इसके लिए शासन से पहल की है।
विज्ञापन

प्रशासन ने कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की स्थापना के लिए छह माह पूर्व पहल की थी। इसके तहत खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा तहसील में प्लांट की स्थापना के लिए जमीन का चिह्नांकन किया था। खलीलाबाद के परजूडीह में चिह्नित हुई जमीन पर कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की स्थापना होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्लांट 10 टन का है। इसके बनने से आसपास के लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होने की उम्मीद है। कचरे व गोबर से इसका उत्पादन होता। इस पर दो सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं, लेकिन यह योजना अधूरी रह गई है।

इसी तरह से मेंहदावल के अमरहा में 200 करोड़ और धनघटा के बगही में भी 200 करोड़ से बीसीजी संयंत्र लगाया जाना प्रस्तावित है। लोगों को उम्मीद है कि यह प्लांट लगेगा तो लोगों को रोजगार मिलेगा और आसपास बिजली की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। प्रशासन की मानें तो जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी और काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed