{"_id":"67f40c8fa39f51829e06f05a","slug":"assistant-teacher-posted-in-pauli-block-suspended-on-the-report-of-stf-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130896-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एसटीएफ की रिपोर्ट पर पौली ब्लाॅक में तैनात सहायक अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एसटीएफ की रिपोर्ट पर पौली ब्लाॅक में तैनात सहायक अध्यापक निलंबित
Mon, 07 Apr 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूल में नौकरी हासिल करने के लिए एक शिक्षक ने अपने जन्म प्रमाण पत्र में हेराफेरी कर दिया। एसटीएफ ने जब इसकी जांच की तो प्रमाण पत्र में धोखाधड़ी पाया गया। एसएसपी एसटीएफ की रिपोर्ट पर बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच बीईओ सेमरियावां को सौंपी गई है।
प्रदेश सरकार की तरफ से फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश एसटीएफ को पहले से ही मिला है। एसटीएफ वर्ष 2009 में विशिष्ट बीटीसी के तहत हुए भर्ती शिक्षकों की प्रमाण पत्रों की जांच कर रही है। इसी क्रम में पौली ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चकिया पर तैनात सहायक अध्यापक राजेश कुमार के प्रमाण पत्र की जांच भी एसटीएफ कर रही है। एसटीएफ के एसएसपी ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि सहायक अध्यापक के शैक्षिक दस्तावेज की जांच की गई।
जिसमे उच्च प्राथमिक विद्यालय चकिया पर तैनात सहायक अध्यापक राजेश कुमार ने अपनी जन्म तिथि में कूट रचना करके अवैध रूप से शिक्षक के पद पर नियुक्ति हासिल कर लिया है। एसएसपी एसटीएफ ने बीएसए को इस शिक्षक पर कार्रवाई कर रिपोर्ट तलब की। जिसके बाद बीएसए ने सहायक अध्यापक राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें बीआरसी पौली से संबंद्ध कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावां को सौंपी है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की है।