फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Appeal for recovery of son missing for a month

Sant Kabir Nagar News: एक महीने से लापता बेटे की बरामदगी के लिए लगाई गुहार

Wed, 05 Nov 2025 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Appeal for recovery of son missing for a month
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद ने एक पीड़िता की फरियाद नहीं सुनी। इसके बाद महिला ने एसपी संदीप कुमार मीना का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसके बेटे के साथ एक माह पहले मारपीट की तभी से उनका बेटा लापता है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में खलीलाबाद नगर पालिका परिषद क्षेत्र के छोटी पटखौली वार्ड नं आठ की रहने वाली पीड़िता बसन्ती देवी ने बताया कि उसके गांव में बाबूराम के घर दुर्गा पूजा की मूर्ति बैठी थी। 27 सितंबर को समय लगभग 8:30 बजे रात को लड़का अभिनंदन भी दुर्गा पूजा देखने गया था। गांव के रणजीत, अरविन्द, रविन्द्र उनके लड़के को गाली देने लगे। इसकी जानकारी होने पर वह अपने लड़के को घर ले जा रही थीं। इसी दौरान उक्त लोग उन्हें व लड़के को लात-मुक्का और डंडा से मारने लगे।
विज्ञापन

उनके मोबाइल में मारपीट का वीडियो रिकार्डिंग भी है। घटना के बाद से ही उनका लड़का एक महीने से लापता हो गया है और बहुत खोजने पर आज तक उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। उनको आशंका है कि उपरोक्त सभी लोग लड़के को गायब कर दिए हैं। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed