फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Elderly man dies after being struck by lightning; two critically injured.

Sant Kabir Nagar News: बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 16 Sep 2026 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being struck by lightning; two critically injured.
अनिरूद्ध की फाइल फोटो
महुली। थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदुरिया में बुधवार को बिजली गिरने से एक बड़ी दुर्घटना हो गई। हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सिंदुरिया गांव के लोग बुधवार को खेत में काम कर रहे थे वहीं कुछ भैंस चरा रहे थे। उसी समय तेज गरज के साथ बिजली गिरी। इस दौरान अनिरूद्ध (75) और आध्या प्रसाद (72) व अनिल कुमार (35) उसकी चपेट में आ गए। अनिरूद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आध्या प्रसाद और अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल आध्या और अनिल को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया गया। वृद्ध अनिरूद्ध की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही धनघटा तहसील के नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा नाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और आश्वस्त किया कि मृतक परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य सरकारी आर्थिक सहायता शीघ्र दिलाई जाएगी। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed