{"_id":"6aaadaa1c54036581609cda9","slug":"nighttime-power-cuts-disrupt-sleep-and-pose-a-risk-of-illness-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157401-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रात में बिजली की कटौती से उड़ी नींद, बीमारियों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रात में बिजली की कटौती से उड़ी नींद, बीमारियों का खतरा
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के विद्युत उपकेंद्र करमाखान के अंतर्गत गांवों में रात में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। गांव में 18 घंटा बिजली आपूर्ति का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। महिलाओं व छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। दरअसल, रात के समय रोस्टिंग होने के कारण ग्रामीणों की नींद में खलल हो रहा है। उनकी नींद पूरी न होने के कारण उन पर बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
सूरज की तपिश के साथ ही रात में पड़ रही बेतहाशा उमस गर्मी लोग परेशान हैं। वहीं बिजली की आंख मिचौली में इजाफा होता जा रहा है। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी गांव में लो वोल्टेज तो कभी फेस की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सेमरियावां ब्लाॅक के बिजली उपकेंद्र करमाखान के पांच फीडर जिसमें सेमरियावां, दरियाबाद, हटवा बाजार, महुआरी, केशवापुर शामिल हैं। इनसे लगभग 130 गांव मजरों में बिजली आपूर्ति होती है।
इन गांवों में बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए 13 लाइनमैन हैं। इन गांवों में रोस्टिंग से रात के समय महज दो घंटे की आपूर्ति हो रही है। क्षेत्र के इरशाद अहमद, दयाराम, अबूजर चौधरी, राम कुमार, अब्दुल ख़ालिक़ आदि ने बताया कि रोस्टिंग कटौती बताकर बिजली बाधित की जा रही है। रात में दो घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। यही हाल कुशहरा फीडर का है।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम 6:00 बजे से रात 12:30 के बीच में 40 मिनट सप्लाई मिली। उसमें भी तीन बार लाइट कटी। क्षेत्र के अली, इस्तियाक अहमद, डॉ. सलमान लाला, सैफुल इस्लाम, मोहम्मद अरशद, अब्दुल खालिक ने बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है।
000000
चिड़चिड़ेपन के साथ हो सकते हैं बीपी रोगी
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जावेद अख्तर ने बताया कि रात में नींद पूरी न होने से ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और हृदय रोगियों को इससे अधिक परेशानी हो सकती है। गर्मी में शरीर को आराम और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है लेकिन बार-बार बिजली जाने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऐसे में लोग पानी अधिक पिएं और दिन में आराम जरूर करें।
000000
रोस्टिंग के हिसाब से बिजली आपूर्ति दी जाती है। रोस्टिंग कटौती ऊपर से होती है। करमाखान उपकेंद्र अंतर्गत कहीं भी फाल्ट आदि की समस्या होने पर तुरंत ठीक कराया जा रहा है। हर फीडर पर लाइनमैन की ड्यूटी लगाई गई है।
-इंद्रेश कुमार गुप्ता, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र, करमाखान