फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   an woman died by combine

कंबाइन की चपेट से महिला की मौत

Sun, 24 Oct 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
an woman died by combine
कंबाइन की चपेट से महिला की मौत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नकहा गांव स्थित खेत में धान कटवाने गई महिला की कंबाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तामेश्वरनाथ निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय झीनक का आरोप है कि शनिवार को उसकी 52 वर्षीय मां केशमती देवी धान कटवाने नकहा खेत मेेें गई थीं। उसके खेत में कंबाइन चालक राम प्रसाद यादव निवासी नकहा लापरवाही पूर्वक कंबाइन चला रहे थे। आरोप है कि उसकी मां को आगे से कंबाइन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मां घायल हो गईं। सूचना पर परिजनों के साथ आस-पास के लोग पहुंच गए। घायल मां को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित बेटे ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीड़ित बेटे की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed