फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administration takes a firm stand on route diversion... vehicles moved via alternate routes.

Sant Kabir Nagar News: रूट डायवर्जन पर सख्त दिखा प्रशासन...बदले मार्ग से गए वाहन

Sun, 09 Aug 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Administration takes a firm stand on route diversion... vehicles moved via alternate routes.
मगहर में घुमाया जा रहा ट्रक। संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बस्ती हाईवे पर शनिवार को भी रूट डायवर्जन जारी रहा। मगहर से वाहनों को बांसी के लिए मोड़ा गया। इसी तरह शहर के मेंहदावल बाईपास से भी वाहनों को बखिरा-बांसी के लिए मोड़ा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा टेमा-रहमत से गाड़ियों को सिमरियावां की तरफ डायवर्ट किया गया। बस्ती-अयोध्या के बीच कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मगहर, खलीलाबाद में मेंहदावल बाईपास और टेमा-रहमत से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। हाईवे पर पुलिस का भ्रमण जारी है, जिससे कि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। टेमा-रहमत में ट्रक चालक नदीम ने बताया कि गुवाहाटी से माल लेकर आ रहे हैं। बलरामपुर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब डायवर्जन के कारण पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी बढ़ गई है। इसी तरह फैज ने भी कहा कि हम भी गुवाहाटी से आ रहे हैं, बलरामपुर जाना है दूरी बढ़ने से समय भी अधिक लगेगा। शोएब को भी ट्रक लेकर बलरामपुर जाना था। डायवर्जन के चलते यहां से गाड़ियों को सिमरियावां की ओर मोड़ दिया गया। ट्रक चालकों ने कहा कि हमें गाड़ी खड़ी कर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खाना खाने के लिए जाना पड़ेगा, अब ऐसे में यदि चोरी हो गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। डायवर्जन से कई तरह की परेशानियां बढ़ी है। मगहर संवाद के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का मार्ग डायवर्ट कर दिया गया है। बदले हुए रास्ते से भारी वाहन अपने गंतव्य स्थानों पर जा रहे हैं। गोरखपुर जिले में भी डायवर्जन करने से भारी वाहनों की संख्या कम हो रही है। जिससे हाइवे पर ट्रकों की भारी लाइन नहीं देखने को मिल रही हैं।
बस्ती के भद्रेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक करने श्रद्धालु जाते हैं। कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसके लिए शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर के सेमरा बाईपास चौराहे पर गोरखपुर से बस्ती अथवा लखनऊ की जाने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट किया जा रहा है। जो दुर्गामंदिर के पास से घघसरा मार्ग के रास्ते बखिरा, बांसी के रास्ते अपने गंतव्य स्थान को जा रहे हैं।
इसके अलावा खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास से बखिरा के रास्ते डुमरियागंज, दुबौला बलरामपुर होते हुए लखनऊ की जाएंगे। जिसके कारण मगहर पुलिस चौकी के निकट सेमरा बाईपास पर जनपद की यातायात पुलिस और मगहर पुलिस पहुंच कर वाहनों को डायवर्ट कर रही है।

प्रभारी चौकी इंचार्ज विनोद यादव व एसआई रामआसरे यादव ने बताया कि गोरखपुर में डाइवर्जन के कारण हाइवे पर भीड़ कम है। जो भारी वाहन आ रहे हैं उन्हें सेमरा बाईपास से डाइवर्ट कर दिया गया है। जो दुर्गा मंदिर से होते हुए घघसरा बाजार के रास्ते अपने गन्तव्य स्थान को जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed