फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of burning wife by pouring petrol sent to jail

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल डाल कर पत्नी को जलाने का आरोपी भेजा गया जेल

Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of burning wife by pouring petrol sent to jail
संतकबीरनगर। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के भरपुरवा में विवाहिता को पेट्रोल डाल कर जलाकर मार डालने के आरोप में पुलिस ने पति, सास, ससुर आदि के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


भरपुरवा गांव निवासी पीड़ित मां सजीदुन्निशा का आरोप है कि उसकी 25 वर्षीय बेटी अफसाना खातून
की शादी दो साल पहले गांव के ही रहने वाले रिजवान खान के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराली उसकी बेटी को दान दहेज के लिए प्रताडित करते थे। 16 अक्तूबर की शाम छह बजे ससुराली उसकी बेटी को पेट्रोल डाल कर जला दिए। उपचार के दौरान बेटी की मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात मौत हो गई। बेटी ने मरने से पहले घटना की आपबीती बताई है। उसका वीडियो भी बना है। पीड़ित मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, ननद, जेठ-जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी पति रिजवान खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed