फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accidental death

Sant Kabir Nagar News: पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 05 Jun 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
accidental death
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के डिंगुरी गांव के पास सोमवार को मुजुरी-पनियरा एनएच 328 मार्ग पर एक महिला टहल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, डिंगुरी गांव की नीलम जायसवाल (40) सुबह करीब आठ बजे मुजुरी-पनियरा एनएच पर पटरी पर टहल रही थीं। इसी दौरान मुजुरी बाजार की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे पिकअप की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर परिजन पीएचसी पनियरा लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला के पति मनोज जायसवाल की डिंगुरी गांव में किराना स्टोर है। मां की मौत से बेटी अपूर्वा जायसवाल का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। बेटा भी गम में डूबा है। पनियरा के थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed