फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accidental case in injured

Sant Kabir Nagar News: पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, तीन घायल

Sat, 10 Jun 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
accidental case in injured
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर मार्ग पर स्थित डडवा गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप और ट्रॉली पलट गई। पिकअप में बैठे पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनका उपचार निकट के अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित पिकअप एक व्यक्ति के घर तक पहुंच गई। उस परिवार के लोग बाल-बाल बचे। घर के बाहर रखी चारपाई टूट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। इस मामले में किसी तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। महुली-नाथनगर मार्ग पर डडवा गांव के निकट शुक्रवार की देर रात को ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पलटने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्राॅली सड़क पर पलट गई। पिकअप में सवार चालक ओंकार उर्फ पट्टू, उसका बेटा अंकुश पुत्र ओंकार तथा राजकुमार पुत्र सर्वजीत निवासी नटवा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों का निकट के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से रामनेवास वर्मा का परिवार आने से बाल-बाल बच गया। हालांकि दरवाजे पर रखी चारपाई टूट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली लालगंज थाना क्षेत्र की है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed