फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aami Mahotsav started with Sadbhavna Yatra

Sant Kabir Nagar News: सद्भावना यात्रा के साथ शुरू हुआ आमी महोत्सव

Tue, 07 Nov 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Aami Mahotsav started with Sadbhavna Yatra
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला के देवपुर पड़रिया में मंगलवार को दो दिवसीय आमी अनोमा महोत्सव का शुभारंभ सद्भावना यात्रा से हुआ। इस दौरान लोगों ने आमी नदी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की। दो दिन तक चलने वाले महोत्सव में तरह-तरह के संस्कृत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

आमी महात्म्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष राम नरायन यादव ने कहा कि आमी नदी पूर्वांचल की गंगा के समान है। यहां से महात्मा बुद्ध ने पूरे विश्व का मानवता का संदेश दिया था। इसलिए हमें इस धरोहर को सहेजने का जरूरत है। उन्होंने कहा कि आमी नदी को गोमती नदी की तरह साफ कर कचरामुक्त करते हुए राष्ट्रीय धरोहर घोषित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव की शुरुआत 10 साल पहले विषैली हो चुकी जीवनदायिनी आमी को कचरामुक्त किए जाने की मांग तथा महात्मा बुद्ध व कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उद्देश्य से की गई थी। महोत्सव के माध्यम से दुनिया को मानवता तथा आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले महात्मा कबीर और बुद्ध के विचारों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक महान सूफी महात्मा संतकबीर दास तथा महात्मा बुद्ध का भी आमी नदी जुड़ाव रहा है। इसलिए आमी का ऐतिहासिक महत्व है।
विज्ञापन

इससे पूर्व देवपुर पड़रिया पुल से दुर्गाजोत होते हुए नंदौर कस्बे तक एक विशाल सद्भावना यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। इससे पूर्व लोगों ने बुद्ध और कबीर के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही कलाकारों ने संगीत के माध्यम से आमी को प्रदूषण मुक्त करने पर नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधान कमलेश यादव, जोखन प्रसाद चौधरी, आकाश यादव, संरक्षक भदन्त महेंद्र, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, बल्केश्वर बौद्ध, घनश्याम, बुद्धिराम गौतम, शुभम मद्धेशिया, रामकेश यादव, प्रेमचंद यादव, राममिलन यादव, बृजलाल यादव, अंतिमा, सुशीला राव, सरिता, लाली, रंभा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed