फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man died in the accident, and villagers surrounded the police station.

Sant Kabir Nagar News: हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

Fri, 06 Feb 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 06 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A young man died in the accident, and villagers surrounded the police station.
युवक की मौत के बाद धनघटा थाने का घेराव करती महिलाएं-संवाद
धनघटा। क्षेत्र के धनघटा-उमरिया बाजार मार्ग पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को पकड़ने के लिए पीड़ित परिवार और गांव के लोग बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे और घेराव किया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को घर भेजा।
विज्ञापन




क्षेत्र के छपरा मगरवी गांव के कुर्मियान टोला निवासी 35 वर्षीय श्रीपाल चौधरी पुत्र बड़कू चौधरी अपनी ससुराल गागरगड से घर लौट रहे थे। धनघटा के मर्चाहिया बाजार के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहा वाहन उनको अपने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली भिजवाई। वहां डॉक्टर ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के सैकड़ो लोग पीड़ित परिजनों के साथ थाने पर पहुंच गए। गांव वालों का कहना था कि जिस वाहन से हादसा हुआ है, वह वाहन सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। उसे तत्काल बरामद किया जाए। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को बरामद कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

युवक की मौत के बाद धनघटा थाने का घेराव करती महिलाएं-संवाद

युवक की मौत के बाद धनघटा थाने का घेराव करती महिलाएं-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed