{"_id":"68263394c1b811b7e60ad13a","slug":"a-teenager-who-went-to-graze-cows-died-by-drowning-in-the-saryu-river-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132654-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गाय चराने गए किशोर की सरयू नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गाय चराने गए किशोर की सरयू नदी में डूबकर मौत
Fri, 16 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थानाक्षेत्र के जगदीशपुर के निकट बृहस्पतिवार को सरयू नदी में साथियों के साथ नहा रहे किशोर की डूबने से मौत हो गई। वह गाय चराने के लिए नदी किनारे गया था।
सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। तकरीबन दो घंटे के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जगदीशपुर गांव के राजभर टोला निवासी रामजतन का बेटा देवीदीन (14) बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे के गांव के अन्य चरवाहों के साथ सरयू नदी के किनारे गाय चराने गया था। वहां पहुंचने के बाद देवीदीन अन्य साथियों के साथ नदी में स्नान करने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान गहरेे पानी में जाने से वह डूबने लगा, देवीदीन को नदी में डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आए कुछ लोगों ने बचाव का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।घटना की सूचना चरवाहों ने देवीदीन के परिजनों और पुलिस को दी।
सूचना पर तहसीलदार योगेंद्र पांडेय व प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने गोताखोरों के साथ पहुंचकर डूबे किशोर की खोज बीन शुरू करवाई। तकरीबन दो घंटे के प्रयास के बाद देवीदीन का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।