फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 13 Aug 2018 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 13 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते रालोद के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विद्युत दरों में बढोतरी पर नाराजगी जताई और उसे वापस लिए जाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया।
विज्ञापन

रालोद के कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे जिलाध्यक्ष रामानंद गोंड के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसान व मजदूर विरोधी हैं। सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली दरों में भारी बढ़ोत्तरी कर उपभोक्ताओं पर भार लादने का कार्य किया है। इसलिए संगठन बिजली की बढ़ी दरें तत्काल वापस लेने और विद्युत अधिनियम की धारा 138 ए के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग को देखते हुए इस धारा को समाप्त कर उपभोक्ताओं के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमें वापस लेने की मांग कर रहा है। इस दौरान श्रवण कुुमार सिंह, विपिन प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, बाबूलाल कन्नौजिया, राधेश्याम यादव, जमाल अहमद, रसीद अहमद, विजय सिंह सैथवार, राजकुमार पांडेय, अजय सिंह सैंथवार, शबलू अंसारी, अब्दुल मोईद, जगदीश चौधरी, बाल सिंह, बृजेश सिंह, महेश यादव, दयराम सिंह, वीरेंद्र चौधरी, कृष्णराज सिंह, रमाकांत चौधरी, श्वेतांगमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद एसपी को ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार से आंदोलन करने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस ले रही है, उसी प्रकार जनहित में आंदोलन करने वाले भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे भी वापस लिए जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन करते रहे हैं। आंदोलनकारी अपराधी नहीं है, ऐसे में मुकदमा वापस लिया जाना न्यायोचित होगा। प्रदर्शन के बाद एसपी शैलेष कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान राम सिंह, सुभाष किसान, रामचंदर चौधरी, लक्ष्मण पांडेय, रामकेवल वर्मा, रमाशंकर यादव, भोला गुप्ता, रामदरश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंसर। दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान जलाने व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अपशब्द कहने के विरोध में सोमवार को उनके अनुयायियों ने धनघटा तहसील पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य महेशराम ने कहा कि भारतीय संविधान को जलाने और बाबा साहेब को अपशब्द कहने वालो ने देशद्रोह का काम किया है। उनके खिलाफ भारत सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। भारतीय संविधान का अपमान करने और बाबा साहेब को अपशब्द कहने वालो की जितनी भी निंदा किया जाए वह कम है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे फिर कोई इस तरह का दुस्साहस करने का कोशिश न करें। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन लोगों ने एसडीएम को दिया। इस मौके पर रामगोपाल, डॉक्टर रमाकांत, रामकरन, श्रीकांत गौतम, रामभजन गौतम, केसरीलाल, अनिल कुमार, सिधु प्रजापति, नरेंद्र, बंटी, रामू बौद्घ, ज्ञानप्रकाश, देवेंद्र, जगदीश, गिरधारी आदि मौजूद रहे।
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने सोमवार को एचआरपीजी कॉलेज में काली पट्टी बांध कर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सातवें वेतन आयोग को लागू करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. वीके ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के हठवादी रवैये से शिक्षक समाज परेशान है। सरकार से शिक्षकों की मांग है कि सातवे वेतन आयोग का लागू किया जाए ताकि शिक्षकों को उसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही काफी दिनों से मानदेय पर रखे गए शिक्षकों को स्थाई किया जाए ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। स्व वित्तपोषित शिक्षकों को समान कार्य व समान वेतन दिया जाए। इसमे भेद भाव न बरता जाए और शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। जिससे शिक्षकों को जीवन से अंधकार दूूर हो सके। उन्होंने कहा कि यह धरना दो दिनों तक चलेगा। इस दौरान डॉ दिनेश कुमार गुप्त, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, अमित भारती, डॉ. मंजू मिश्रा, डॉ. हेमंत गौतम, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. बृजेश त्रिपाठी, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. दिनेश्वर शाही, डॉ. अनुभव श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत राव, डॉ. विनय सिंह, डॉ. विजय मिश्र समेत अन्य मौजूद थे।
कांटे। सेमरियावा ब्लॉक क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम असनहरा और मुंडेरवा बाजार के बीच कठिनइया नदी पर पुल व सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों 13वें दिन भी धरना दिया गया।

सुभासपा नेता सरोजा राजभर ने कहा कि धरना देते 13 दिन हो गए, पर किसी भी अधिधकारी ने अभी तक सुधि नहीं लिया। इस सरकार को आम लोगों की दिक्कत से कोई लेना देना नहीं है। भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करके सत्ता में आई बीजेपी के शासनकाल में कई पुल गिर गए। इस अवसर पर शैलेश राजभर, रामसुमिरन राजभर, ओमकार राजभर, शेषनाथ यादव, सिंटू चौधरी, देवीसरन, रामजी, चंदन, दु:खीशरण, नरसिंह, रामतिलक, योगेंद्र, चंदन, सुनील, इंद्रेस, सोहरता देवी, कुसुम देवी, शकुंतला देवी, देवेंद्र राम, राममिलन, रामगणेश, सिंटू ,गुड़िया आदि मौजूद रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed