{"_id":"5bd369aabdec2269490070ca","slug":"81540581802-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी अनुदान योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी अनुदान योजना
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 232 कन्याओं को मिलेगा शादी अनुदान योजना का लाभ
ओबीसी की 172 और एससी की 60 लड़कियों को लाभ देने का है लक्ष्य
निर्धन परिवार की कन्याओं को मिलेगा है यह लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। समाज कल्याण विभाग की तरफ से चलाई जाने वाली शादी अनुदान योजना के तहत इस वर्ष जिले की 232 कन्याओं को लाभ मिलेगा। इसके लिए बजट आवंटित हो गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
समाज के कमजोर तबके की कन्याओं की शादी के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। इसके लिए आवेदक को शादी के कार्ड, जाति व आय प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होता है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियों की शादी पर यह लाभ दिया जाता है। इस वर्ष जिले की 232 बेटियों को इस योजना का लाभ मिलना है। अनुदान का लाभ दिलाने के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में संबंधित अफसरों की बैठक भी हो चुकी है। इस वर्ष के लिए जो लक्ष्य तय किया गया है उसमें पिछड़े वर्ग की 172 तथा अनुसूचित वर्ग की 60 कन्याएं होंगी।
तीन महीने बाद तक कर सकते हैं आवेदन
इस योजना का लाभ पाने के लिए शादी से तीन महीना पहले से लेकर तीन महीना बाद तक आवेदन हो सकता है। आए आवेदनों की जांच के बाद पात्रता व उपलब्धता के आधार पर लाभार्थी को धन उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतेंगे- सीडीओ
सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना गरीब परिवारों के लिए बेहद फायदेमंद है। आवेदनों की जांच के बाद पात्र आवेदकों को ही इसका लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण अधिकारी के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। किसी प्रकार की दिक्कत या गड़बड़ी की आशंका पर आवेदक अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।