फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शहर की खबर

शहर की खबर

Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
शहर की खबर
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान का पुतला जलाया
विज्ञापन

इन खबरो की फोटो

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम को जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला। नेहरू चौक पर प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया और नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि पाकिस्तान के इस कायराना हरकत से आज पूरा देश आहत है। पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हम उन शहीद जवानों और उनके परिवारों के साथ है। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान ने कायरता पूर्वक कार्य किया है। शहीद सीआरपीएफ जवानो के साथ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत का मुहतोड़ जवाब देना चाहिए। यही शहीदो के प्रति सच्ची श्रद्घाजंलि होगी। पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई लड़कर पाक अधिकृत कश्मीर को भी भारत में शामिल कर लिया जाए। इस दौरान अजय सिंह, आलोक यदाव, सुनील पांडेय, अंबिका राय, संजय चौरसिया, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शांती देवी, नीलू सिंह, राजीव गोंड, अनिल राय, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर पालिका कार्यालय में दी श्रद्घाजंलि
संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका कार्यालय पर पुलवामा के अवंतिपुरा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है। शहीदों पर हुए इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब भारत सरकार देगी। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह, रविंद्र यादव, दिग्विजय यादव, अवधेश चौरसिया, वासुदेव, अनूप चौरसिया, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस
संतकबीरनगर। पुलवामा मेें सैनिकों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं ने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध जताने वालों में जनपद बार के अध्यक्ष कृष्णमोहन मिश्र, महामंत्री दुर्गेश मिश्र, सिविल बार के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, महामंत्री चतुर जी शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, शशि ओझा, राजकिशोर मिश्र, विजय बहादुर सिंह बघेल, कमरुद्दीन, इश्तियाक अहमद, अरुण सिंह, मोहम्मद मुकर्रम खान, सज्जाद अली, विजय यादव, सुधीर श्रीवास्तव, मिथलेश यादव, हरिश्चंद्र यादव, अरुणेश मिश्र, सुशील, अरविंद तिवारी, आकाश, रविश श्रीवास्तव, मोहम्मद मोबीन, ओमेंद्र राय, सुभद्र नाथ राय, निरंजन सिंह, राणा सिंह, हनुमान पाठक, विवेक श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे।

एनएसयूआई ने जलाया पाकिस्तान का पुतला
संतकबीरनगर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल बाईपास पर पुलवामा में हुए आंतकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला जलाया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदेश महासचिव सौरभ श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष आशीष उपाध्याय, उपाध्यक्ष सीमू खान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद सलमान, तौफिक, शेरू, सोनू, सत्येंद्र पांडेय, घनश्याम पाल, अमित राय, राहुल शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।


हिंदू जागरण मंच ने की निंदा
संतकबीरनगर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए आंतकी हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें कार्यकर्ताओ नेे राष्ट्रपति से पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष आशीष चौहान, रामसुुरेमन यादव, रामअधीन चौधरी, प्रवीण त्रिपाठी, भाष्कर मणि, अजीत सिंह, रमेश चौधरी आदि शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed