{"_id":"67f40c8684ada6fa4b08b495","slug":"28-e-rickshaws-and-autos-seized-35-challaned-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-130913-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 28 ई-रिक्शा व ऑटो सीज, 35 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 28 ई-रिक्शा व ऑटो सीज, 35 का चालान
Mon, 07 Apr 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पूरे अप्रैल माह में ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान लखनऊ से आई टीम के साथ एआरटीओ ने सोमवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान कागजात की कमी के कारण 28 ई-रिक्शा और ऑटो को सीज और 35 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई से ऑटो चालकों और ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप है।
लखनऊ से परिवहन विभाग के एडीटीसी इंफोर्समेंट संजय सिंह तथा एआरटीओ सुनील दत्त ने एआरटीओ प्रियंबदा सिंह के साथ मिलकर शहर में दौड़ रहे ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन पेपर की जांच की। इस दौरान कागजात में कमी और अवैध तरीके से शहर में दौड़ रहे 28 ई-रिक्शा और ऑटो को सीज कर दिया। वहीं नियम तोड़ने वाले 35 वाहन चालकों का चालान भी किया। कार्रवाई के बाद टीम के सदस्यों ने औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस चौकी में जाकर इस बात की तस्दीक किया कि जिन वाहनों को सीज किया गया है, वह सुरक्षित दशा में हैं या नहीं।