फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   25 roads will be rejuvenated with Rs. 6.25 crore

Sant Kabir Nagar News: सवा छह करोड़ से होगा 25 सड़कों का कायाकल्प

Fri, 21 Mar 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
25 roads will be rejuvenated with Rs. 6.25 crore
संतकबीरनगर। जिले में बदहाल हो चुकी सड़कों के मरम्मत के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत जनपद की तीनों तहसीलों में 25 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने 6.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

यह सड़कें रामजानकी मार्ग के साथ ही बीएमसीटी व अन्य मार्गों से जुड़ी हुई हैं। गांवों को जोड़ने वाली इन सड़कों की मरम्मत के लिए लोग काफी समय से आशा लगाए हुए थे, लेकिन अब जाकर इन मार्गों का कायाकल्प होगा। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को सफर में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने जर्जर हो चुकी 25 सड़कों के कायाकल्प के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है।
इसमें मेंहदावल से बेलहरकला, रुधौली-बखिरा से बेलवा-करमहिया मार्ग, बीएमसीटी से सियाकटाई मार्ग, बघौली पिपरा बोरिंग के किलोमीटर 12 से डिघवा मार्ग, दासडीह से कुशहरा मार्ग, खलीलाबाद मेंहदावल से ढाेढ़या लिंक रोड मल्लाहपुरवा मार्ग, मुड़िला कला कोईलभार से मोतीपुर मार्ग, मेंहदावल के लोहसरन से भटौरा मार्ग, निघुरी देवकली से भटौरा मार्ग, रोसया बाजार से गोविंदगंज मार्ग, तिघरा तिराहे से करनपुर होते हुए गायघाट मार्ग, प्रजापतिपुर बिड़हर घाट मार्ग से नेतवापुर मार्ग, केएमडी से आगापुर-गुलहरिया मार्ग, रामजानकी से सोनाडीह मार्ग, रामजानकी से टांडा मार् शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किठुरी से कटारजोत मार्ग, रामजानकी से बैजनाथपुर मार्ग, राम जानकी के खडगपुर मार्ग से अतरौलिया मार्ग आदि का काम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed