फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   समीक्षा होगी

समीक्षा होगी

Mon, 05 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा होगी
ऋण पत्रवालियों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे सीडीओ
विज्ञापन

धीमी प्रगति पर आरबीआई जता चुकी है नाराजगी
14 को विकास भवन सभागार में होगी समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एक जिला एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में ऋण पत्रावलियों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए डीएम के निर्देश पर सीडीओ हाकिम सिंह 14 नवंबर को सायं चार बजे समीक्षा बैठक करेंगे। विकास भवन सभागार में आयोजित होने वाली इस बैठक में लीड बैंक मैनेजर, सभी बैंक के जिला समन्वयक, उद्योग, ग्रामोद्योग, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

पिछले दिनों उद्योग बंधु, बैंक एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में इन योजनाओं की प्रगति धीमी मिली थी। इस स्थिति पर आरबीआई के अधिकारी ने गंभीर चिंता जताई थी और बैंकों की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उच्च स्तर पर इसकी रिपोर्टिंग की चेतावनी दी थी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष के मात्र चार माह ही अवशेष हैं। समीक्षा में पाया गया था कि वार्षिक ऋण योजना में सिर्फ 27 प्रतिशत की उपलब्धि हुई थी और ऋण जमा अनुपात मात्र 33 प्रतिशत रहा जो कि राज्य मानक 60 प्रतिशत से काफी कम है। रोजगार परक योजनाओं में ऋण स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति बेहद खराब है। इन सभी बिंदुओं पर सीडीओ समीक्षा कर रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed