{"_id":"65ac10c82f724055690b622d","slug":"2-stolen-bikes-found-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8666-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 36 घंटे में पुलिस ने बरामद की दो बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 36 घंटे में पुलिस ने बरामद की दो बाइकें
Sat, 20 Jan 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
नंबर प्लेट बदल कर घर में रखी दूसरी बाइक भी बरामद हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नंबर दो से 18 जनवरी की रात में चोरी गई बाइक को बखिरा पुलिस ने हरदी नहर से 36 घंटे में बरामद किया। जबकि नंबर प्लेट बदलकर अभियुक्त के घर पर में रखी दूसरी बाइक भी बरामद हुई। पकड़े गए अभियुक्त आलमगीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एसओ श्याममोहन ने बताया कि नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नंबर दो से 18 जनवरी की रात 11 बजे एक बाइक चोरी हो गई थी। राहुल सोनी ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। एक माह पूर्व भी इंटर काॅलेज के सामने से भी एक बाइक चोरी हुई थी।
चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव हमराही पुलिसकर्मी संतोष गुप्ता व आलोक यादव के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। सूचना मिलने पर टीम के साथ चौकी इंचार्ज हरदी नहर के निकट पहुंच गए। पचेठी नहर की ओर से बाइक लेकर आ रहे एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। सही जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
कड़ाई से पूछने पर आरोपी युवक ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है। इसे 18 जनवरी को बखिरा से चुराने की बात स्वीकार की। चोरी की एक अन्य बाइक की बात भी स्वीकार करते हुए उसे हरदी स्थित घर पर रखे होने की जानकारी दी।
अभियुक्त के घर हरदी पहुंचने पर नंबर प्लेट की जांच करने पर एक माह पूर्व चोरी हुई बाइक का नंबर गोरखपुर का मिला। जबकि, जांच करने पर बाइक मुकेश पुत्र बैजनाथ निवासी बखिरा की निकली।
एसओ श्याममोहन ने पकड़े गए अभियुक्त आलमगीर पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी हरदी बखिरा के खिलाफ केस दर्ज जेल भेज दिया गया है। जबकि, बरामद दोनों बाइक थाने में रखी गई है।