फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शहीदों के प्रति श्रद्घासुमन अर्पित किया

शहीदों के प्रति श्रद्घासुमन अर्पित किया

Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहीदों के प्रति श्रद्घासुमन अर्पित किया
हर तरफ गम और गुस्सा
विज्ञापन

जगह-जगह लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, जलाया पुतला
पुलिस लाइंस, थानों, सरकारी कार्यालयों में दो मिनट मौन रहकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
युवाओं ने शहर में निकाला कैंडल मार्च
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलवामा आतंकी हमले की घटना से पूरे जिले में गम और गुस्से की लहर है। सुबह थानों पर पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी। इसके अलावा सामाजिक और युवा संगठनों ने भी श्रद्घांजलि दी। जगह-जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे और पुतला फूंके गए। शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। स्कूलों में भी शोक सभा आयोजित की गई
शुक्रवार की सुबह से जगह-जगह शोक सभा, पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 10:30 बजे पुलिस लाइंस, एसपी कार्यालय, कोतवाली समेत समस्त थानों पर दो मिनट तक मौन रहकर शहीद जवानों को श्रद्घासुमन अर्पित किया गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सीएमओ, बीएसए समेत सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों और अधिकारियों ने शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला जलाया और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। दोपहर में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाल पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। खलीलाबाद नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा की अगुवाई में सभासदों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रहकर श्रद्घासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

शहर के कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती शिशु मंदिर, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय बूधाबांध, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल समेत अन्य स्कूलों में बच्चों ने दो मिनट मौन रहकर शहीद सैनिकों के प्रति संवेदना प्रकट की। हिंदू जागरण मंच समेत विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकाला और दो मिनट तक मौन रहकर शहीदों को श्रद्घाजंलि दी। युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने बैंक चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। शाम को कई संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed