फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   श्री कृष्णजन्मोत्सव मनाया गया

श्री कृष्णजन्मोत्सव मनाया गया

Mon, 03 Sep 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 03 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
श्री कृष्णजन्मोत्सव मनाया गया
मगहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नमाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार की रात पुलिस लाइन व थानों में भी मनाया गया। हर जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर झांकियां सजाई गई थीं। कार्यक्रम में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर एसपी आकाश तोमर ने भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, सीओ एके मिश्र, कोतवाल सुधीर सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर त्रिलोचन तिवारी, आरआई एके सिंह, एसआई बलराम पांडेय, महिला एसओ अनीता यादव, एसओ संतोष तिवारी, एसओ करुणाकर पांडेय, सहित पुलिस लाइन के पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा महुली, धनघटा, धर्मसिंहवा, बखिरा, मेंहदावल, दुधारा थाने पर भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बघौली। बघौली बाजार में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे भारी संख्या में युवकों ने प्रतिभाग किया। तीन घंटे तक चली कड़ी मेहनत के बाद बालूशासन निवासी निखिल राय उर्फ छोटू मटका तोड़ने में सफल रहे। प्रतिभाग करने वालो में शंभूनाथ गुप्त, लालजी गुप्त, सुरेश गौड़, दीपू गुप्त, सोनू कुमार, अमरेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, विनय गुप्त, अमरजीत शर्मा, शिवाकांत, सूरज गुप्त, आशीष गौड़, सतीश, गंगा सागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
मगहर। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। जन्माष्टमी के मौके पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, घरों तथा विभिन्न प्रतिष्ठानों में मनमोहक झांकी सजाई गई थी। शाम से ही पूजा-अर्चना के साथ ही भजन-कीर्तन भगवान श्री कृष्ण के जन्म होने तक चलता रहा। इस दौरान भजनों की धुन में मस्त हो श्रद्धालु थिरकते रहे। रविवार की मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होने के साथ ही चारों तरफ जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की आदि आवाजों की गूंज उठने लगी। वैष्णव जन कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया गया। नगर के काजीपुर, तिवारी टोला, मोहनलालपुर, रानीबाजार आदि जगहों पर कृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक झांकी सजाई गई थी।


झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
बखिरा। कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के अलग-अलग मुहल्लों में सजी आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। देर रात तक श्रद्धालु झांकियों को देखने के लिए जुट रहे। कस्बे के नई बाजार, मंगल बाजार, झीनापुर, ठठेरी मुहल्ला, शनिचरा बाजार में दर्जन भर से अधिक झांकियां कमेटी संचालकों ने सजाई थी। एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। पंडालों मे बजे रहे भक्ति गीतों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया था। आसपास गांवों से महिलाएं व पुरुषों झांकियों को देखने के लिए पहुंच रहे थे। देर रात तक श्रद्धालु भगवान का जन्म होने तक जमे रहे। मध्य रात्रि में जन्म के बाद महिलाओं ने सोहर गीत गाया। बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed