फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   डीएम ने अफसरों को दिया निर्देश

डीएम ने अफसरों को दिया निर्देश

Mon, 05 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने अफसरों को दिया निर्देश
अफसर पहले खुद पढ़ेंगे अंग्रेजी, फिर बच्चों को पढ़ाएंगे
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों को गोद लेने वाले अफसरों को डीएम ने दिए निर्देश
सहायक निबंधक सहकारिता ने अंग्रेजी से एमए की पढ़ाई की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के अंग्रेजी माध्यम के 45 मॉडल परिषदीय स्कूलों को गोद लेने वाले अफसर पहले खुद अंग्रेजी पढ़ेंगे। इसके बाद स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाएंगे। डीएम के इस निर्देश के बाद एम फिल डिग्रीधारक एक अफसर ने अंग्रेजी से एमए की पढ़ाई की तैयारी भी कर ली है। शेष अफसर भी अंग्रेजी भाषा में अपनी क्षमता वृद्घि की तैयारी में हैं। डीएम के इस निर्देश से न सिर्फ स्कूलों की हालत में सुधार होने की संभावना है, बल्कि अफसरों के भाषा ज्ञान में भी वृद्घि होगी।
प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष हर ब्लॉक के पांच प्राइमरी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण के लिए चयनित करते हुए इन्हें संसाधन संपन्न बनाने का निर्देश दिए थे। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत इन स्कूलों में फर्श से लगायत शौचालय, बाउंड्रीवाल, पेयजल तक की व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को वास्तव में मॉडल बनाने के लिए एक जिला स्तरीय अफसर को एक विद्यालय गोद लेने का निर्देश दिए गए थे। अब इसमें एक और नई पहल की गई है। इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने वाले शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए गोद लेने वाले अफसरों को भी कुछ समय तक शिक्षक की भूमिका निभाने को कहा गया है। डीएम ने इसके लिए गोद लेने वाले अफसरों को भी अपनी अंग्रेजी दुरूस्त करने का निर्देश दिए हैं। इसके बाद अफसरों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। प्राथमिक विद्यालय पौली को गोद लेने वाले सहायक निबंधक सहकारिता अनिल सिंह ने अंग्रेजी विषय से एमए की पढ़ाई का निर्णय लिया है। वर्ष-2013 बैच के पीसीएस अफसर अनिल कुमार सिंहरक्षा विज्ञान एवं राजनीति शास्त्र से एमए हैं। उन्होंने एम फिल की डिग्री भी हासिल की है।
विज्ञापन



बातचीत का माध्यम भी अंग्रेजी होगी
एआर कोऑपरेटिव अनिल सिंह ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय पौली में फर्श निर्माण व भवन की मरम्मत का कार्य हो गया है। बाउंड्रीवाल एवं शौचालय भी सही कराया गया है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। प्रयास होगा कि बच्चों को किताबी ज्ञान तो अंग्रेजी में दिया ही जाए, उनसे प्रतिदिन अंग्रेजी भाषा में बातचीत भी की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं अंग्रेजी भाषा के ज्ञान में वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर खरीद लें अंग्रेजी ग्रामर की किताब
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी तथा सीडीओ हाकिम सिंह ने एआर कोऑपरेटिव अनिल सिंह के साहस की सराहना की है। दोनों अफसरों ने रूकूलों को गोद लेने वाले अन्य अफसरों को अंग्रेजी ग्रामर की पुस्तक खरीदने की सलाह देते हुए कहा है कि नियमित अध्ययन से अन्य अफसर भी जल्दी ही अंग्रेजी भाषा में निपुण हो जाएंगे। इसका लाभ स्कूलों के अलावा उनकी खुद की नौकरी व परिवार पर भी पड़ेगा। डीएम ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की है कि मॉडल स्कूलों की अगली समीक्षा बैठक में अफसर गोद लिए स्कूल व वहां पढ़ रहे बच्चों, अध्यापकों के बारे में अंग्रेजी भाषा में अपनी प्रस्तुति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed