{"_id":"6aecc759a2104698190491bd","slug":"rajediha-market-has-expanded-up-to-half-the-width-of-the-road-due-to-encroachment-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160120-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण से आधी सड़क तक फैला राजेडिहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण से आधी सड़क तक फैला राजेडिहा बाजार
विज्ञापन
राजेडीहा बाजार में अतिक्रमण से लगा जाम-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। राजेडिहा बाजार की सड़कें अतिक्रमण की शिकार हो गई हैं। समस्या का निदान न होने से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। अतिक्रमण करने वालों ने राहगीरों के चलने वाली सड़क पर भी कब्जा कर लिया है।
सांथा क्षेत्र के राजेडिहा बाजार इन दिनों अतिक्रमण की गिरफ्त में है। अतिक्रमणकारियों के आगे प्रशासन का बुलडोजर थक गया है। चौराहे के चारों तरफ मार्ग पर आए दिन अधिकारी निकलते रहते हैं। वह भी काफी देर तक जाम में फंसे रहते हैं लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण करने वालों को डर नहीं है।
सड़क किनारे जगह-जगह बड़े दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा जमा लिया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। इससे आए दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
बाजार के अधिकतर दुकानदार अपनी दुकान की सीमा से बाहर भी सामान रखे हैं, जिसका खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ता है। इससे सड़कों पर पैदल चलने वाले फुटपाथ पर पैर रखने की जगह नहीं बची होती है।
विज्ञापन
राहगीर संदीप, विश्वविजय आदि ने कहा कि चौराहे में जिस जगह पर ग्राहकों के वाहन खड़े होने चाहिए। वहां दुकानदारों ने बड़े-बड़े दुकान के बोर्ड लगा रखे है।