{"_id":"6aec2e6aa606305d3d0f0ece","slug":"distressed-over-alleged-harassment-by-father-and-sister-man-climbs-mobile-tower-with-wife-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: पिता और बहन की प्रताड़ना से परेशान युवक पत्नी संग मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: पिता और बहन की प्रताड़ना से परेशान युवक पत्नी संग मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद उतरा
Thu, 05 Nov 2026 12:51 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:51 PM IST
सार
पुलिस पूछताछ में संजय ने बताया कि उसकी बहन की शादी छह साल पहले हो चुकी है लेकिन वह अब भी मायके में रह रही है। आरोप है कि बहन जबरन नेवासा और संपत्ति में हिस्से की मांग कर रही है।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महुली क्षेत्र के कोदवट गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दंपती पारिवारिक विवाद से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पत्नी को सुरक्षित उतार लिया, जबकि पति टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया। करीब चार घंटे तक चले ड्रामे के बाद नायब तहसीलदार और पुलिस के समझाने-बुझाने पर युवक नीचे उतरा। युवक ने बहन और पिता पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
चोलखरी गांव निवासी संजय उर्फ विक्की गौतम पुत्र कपिल मुनि बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे पत्नी गुंजा देवी के साथ कोदवट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ने लगा। दंपती को टावर पर चढ़ते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह गुंजा देवी को नीचे उतार लिया लेकिन संजय टावर के सबसे ऊपरी छोर पर पहुंच गया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के समझाने पर उतरा युवक
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, चौकी प्रभारी जयहिंद और सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस दंपती को थाने ले गई, जहां पुलिस और तहसील प्रशासन उन्हें समझाने-बुझाने में जुटा रहा
विज्ञापन
मारपीट और संपत्ति में हिस्से की मांग का आरोप
पुलिस पूछताछ में संजय ने बताया कि उसकी बहन की शादी छह साल पहले हो चुकी है लेकिन वह अब भी मायके में रह रही है। आरोप है कि बहन जबरन नेवासा और संपत्ति में हिस्से की मांग कर रही है। संजय का आरोप है कि 29 अक्तूबर को बहन और पिता ने उसके तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान दहेज में मिली बाइक तोड़ दी गई और पत्नी के जेवर भी छीन लिए गए। युवक के मुताबिक, प्रताड़ना से परेशान होकर वह उसी दिन पत्नी को लेकर घर से निकल गया था। 30 अक्तूबर को वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और अपनी समस्या बताई लेकिन वहां से न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए उसने बुधवार को यह कदम उठा लिया।

दंपती को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और आगे से दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। -हरेंद्र पाठक, एसओ, महुली