फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में हैं पांच विधानसभा क्षेत्र

संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में हैं पांच विधानसभा क्षेत्र

Mon, 11 Mar 2019 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में हैं पांच विधानसभा क्षेत्र
19,44,454 मतदाता चुनेंगे संतकबीरनगर का अगला सांसद
विज्ञापन

- संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में हैं पांच विधानसभा क्षेत्र
- एक विधानसभा क्षेत्र खजनी गोरखपुर जिले में है
- क्षेत्र आल्हापुर अंबेडकरनगर जिले में है दूसरा विधानसभा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह से चुनावी तैयारी में लग गया है। इस संसदीय क्षेत्र में 19,44,454 मतदाता हैं जिनमें से 8,87,227 महिला व 10,57,141 पुरूष मतदाता हैं। इनके लिए कुल 2,255 मतदेय स्थल व 1,539 मतदान केंद्र हैं।

बस्ती मंडल का जिला संतकबीरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिहाज से तीन जनपदों से जुड़ा है। इस लोकसभा क्षेत्र का एक विधानसभा क्षेत्र खजनी गोरखपुर जिले का हिस्सा है जबकि एक विधानसभा क्षेत्र आल्हापुर अंबेडकरनगर जिले में है। अलग-अलग राजनैतिक व भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यहां का चुनाव बेहद रोचक होता है। जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़े के अनुसार इस संसदीय क्षेत्र में 19,44,454 मतदाता हैं। इनमें से जिले के तीन विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद, धनघटा व मेंहदावल में 12,44,278 मतदाता हैं। इसके अलावा गोरखपुर जिले के खजनी विधानसभा क्षेत्र में 3,71,589 और अंबेडकरनगर जिले के आल्हापुर विधानसभा क्षेत्र में 3,28,587 मतदाता हैं। संतकबीरनगर जिले में 1,013 मतदान केंद्र व 1,420 मतदेय स्थल हैं। जबकि आल्हापुर में 399 मतदेय स्थल व 238 मतदान केंद्र हैं। इसी प्रकार खजनी विधानसभा क्षेत्र में 436 मतदेय स्थल व 288 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

0000000000000000
विधानसभा क्षेत्र का नाम पुरूष महिला कुल मतदाता
खलीलाबाद 237438 201852 439302
मेंहदावल 241614 200664 442098
धनघटा 196039 166824 362878
आल्हापुर 175289 153278 328587
खजनी 206761 164809 371589
संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाता--19,44,454
पुरुष 1057141
महिला 887227
------
जिले में कुल मतदाता 1244278
पुरूष मतदाता 675091
महिला मतदाता 569140
----
संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र- 1539
संसदीय क्षेत्र में कुल मतदेय स्थल- 2255

जिले में कुल मतदान केंद्र--1013
जिले में कुल मतदेय स्थल----1420
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed