फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women will answer those who create obstacles in the way of their rights: Dharamveer

अधिकारों के रास्ते में बाधा बनने वाले लोगों को जवाब देंगी महिलाएं : धर्मवीर

Fri, 24 Apr 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 24 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Women will answer those who create obstacles in the way of their rights: Dharamveer
संभल। भाजपा के जिला कार्यालय पर जिले के प्रभारी और होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने प्रेसवार्ता की। महिला जन आक्रोश अभियान के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध करके विपक्ष पर देश की महिलाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाने और उनके हितों की रक्षा करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विपक्षी दलों ने संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध करके देश की महिलाओं के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला जन आक्रोश अभियान का उद्देश्य जनता के बीच जाकर सच्चाई को उजागर करना और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी देंगे। मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में देश की महिलाएं ऐसे तत्वों को जवाब देंगी जो उनके अधिकारों के रास्ते में बाधा बनते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मंजू दिलेर, योगेंद्र त्यागी, सौरभ गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, मुकुल रस्तोगी, सोनू चाहल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed