{"_id":"66fb3b039fb14cf943084e94","slug":"villager-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murdervillager-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-sambhal-news-c-204-1-chn1003-113793-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप
Tue, 01 Oct 2024 05:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। बदायूं रोड स्थित मौर्य बस्ती निवासी यादराम (62) की रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी और भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बोंडा निवासी यादराम चार भाई थे। परिजनों के अनुसार यादराम की शादी नहीं हुई थी। वह चार साल से बनियाठेर थाना क्षेत्र में बदायूं रोड पर मौर्य बस्ती में अपने भतीजे जितेंद्र और रजनेश के पास रहते थे। जबकि छोटा भाई बलवीर और बहोरन गांव में रहते हैं। रविवार सुबह यादराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को यादराम की मौत की सूचना गांव में रह रहे भाई बलवीर को मिली तो वह चंदौसी पहुंचा गया। उसने पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि भतीजों ने जमीन के लिए उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी माेहित काजला भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों और आसपड़ोस के लोगों से घटना को लेकर पड़ताल की। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज कराए।
-- -- -- --
वर्जन
ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनाें ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भतीजों पर हत्या का आरोप लगा है। इसकी जांच की जा रही है। -मोहित काजला, थाना प्रभारी बनियाठेर