फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Challenge of factionalism front of SP Ziaur Rahman, test tap vote bank associated with Dada in Sambhal

UP: सपा के जियाउर्रहमान के सामने गुटबंदी होगी चुनौती, संभल में दादा से जुड़े वोट बैंक को साधने का भी इम्तिहान

Thu, 21 Mar 2024 11:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 11:18 AM IST
सार

सपा ने संभल लोकसभा सीट पर जियाउर्रहमान बर्क को उम्मीदवार बनाया है। उनको टिकट दादा डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद दिया गया। जियाउर्रहमान के सामने दादा की विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती के साथ वोट बैंक को साधने का भी इम्तिहान रहेगा। 

विज्ञापन
UP: Challenge of factionalism front of SP  Ziaur Rahman, test tap vote bank associated with Dada in Sambhal
जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा ने संभल से जियाउर्रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में वह कुंदरकी से सपा के विधायक हैं और पूर्व सांसद स्वर्गीय शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं। पहले शफीकुर्रहमान बर्क को ही सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। टिकट की घोषणा के बाद ही उनका निधन हो गया था। 

विज्ञापन


सपा ने संभल लोकसभा सीट से जियाउर्रहमान बर्क को टिकट देकर उनके दादा की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने का रास्ता खोल दिया है। जियाउर्रहमान के सामने अब खेमों में बंटे सपाइयों को एकजुट करने की चुनौती होगी। लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने प्रत्याशियों की जो पहली सूची जारी की थी उसमें संभल से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का नाम शामिल था।
विज्ञापन


बीमारी के चलते डॉ. बर्क का 27 फरवरी को निधन हो गया था। इसके बाद डॉ. बर्क की संभल सीट की विरासत संभालने का जिम्मा उनके विधायक पोते जियाउर्रहमान बर्क के कंधों पर आ गया था। ऐसे में उन्होंने संभल लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी करते हुए टिकट की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अखिलेश यादव जब संभल डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताने के लिए आए थे तो उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया था कि वह जियाउर्रहमान बर्क के साथ हैं। उस वादे को निभाते हुए अखिलेश यादव ने प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही जियाउर्रहमान बर्क के समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई।

 

 

वहीं दूसरी ओर संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा है कि वह चुनाव लड़ाने या नहीं लड़ाने पर अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद ही अगला निर्णय लेंगे। जियाउर्रहमान बर्क के प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी का निर्णय है। पार्टी ने जो निर्णय लिया है। वह सही ही होगा।

 

 

2022 में विधायक बने थे
  • वर्ष 2011 में बसपा ने संभल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था, बाद में टिकट काट दिया था।
  • वर्ष 2017 में एआईएमआईएम के टिकट पर संभल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे, हार का सामना करना पड़ा था।
  • वर्ष 2022 में सपा के टिकट पर कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधायक बने।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed