फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two sides clashed and pelted stones, five people including a woman were injured.

Sambhal News: दो पक्षों में मारपीट-पथराव, महिला समेत पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed and pelted stones, five people including a woman were injured.
बबराला। थाना क्षेत्र के नगर स्थित साहूकार मोहल्ला में बृहस्पतिवार की सुबह मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साहूकार मोहल्ला निवासी शाह आलम और जीशान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मारपीट में दोनों पक्षों से लल्ला मियां, नवाब, शौकीन और सलीम समेत पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे नमाज के बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है।
बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया की किसी भी पक्ष में एक दूसरे के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed