फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two gots burn after fire in hut

दो घरों में आग लगने से दो बकरियों की जल कर मौत एक महिला झ़ल व भैंस झुलशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
two gots burn after fire in hut
धनारी। गांव गढ़ा में दो भाइयों के छप्पर के घरों में आग लग गई। आग से पशुशाला में बंधी दो बकरी जलकर मर गईं और दो भैंस झुलस गई। आग बुझाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। आग से घर में रखी नकदी, अनाज, कपड़े व अन्य सामान जल गए। एक घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव गढ़ा निवासी रामनिवासी अपने परिजनों के साथ खेत पर गेहूं की कटाई करने गया था। सुबह करीब 11 बजे रामनिवास के छप्पर के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही मिनट में आग तेजी के साथ फैल गई और पड़ोस में ही रामनिवास के छोटे भाई दीपचंद के छप्पर के घर में भी आग लग गई। उस समय दीपचंद की पत्नी घर पर ही थी। वह ग्रामीणों के साथ आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन

इस दौरान आग बुझाने और पशुओं को बचाने के प्रयास में दीपचंद की पत्नी सत्यवती भी गंभीर रूप से झुलस गई। दीपचंद की पशुशाला में बंधी दो बकरी जलकर मर गईं। घर में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई, बर्तन व अन्य सभी सामान जल गया। वहीं रामनिवास की पशुशाला में बंधी दो भैंस भी झुलस गई। उनके घर में रखी दस हजार रुपये की नकदी, एक क्विंटल अरबी का बीज, एक क्विंटल आलू, दो क्विंटल अनाज, बर्तन, कपड़े जल गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इससे पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed