{"_id":"62d45b43ae451b2f8206bc25","slug":"two-and-a-half-lakhs-blown-from-the-dicky-of-a-grocery-trader-in-broad-daylight-chandausi-news-mbd43493118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े किराना व्यापारी की स्कूटी की डिकी से उड़ाए पौने दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े किराना व्यापारी की स्कूटी की डिकी से उड़ाए पौने दो लाख
विज्ञापन
दिनदहाड़े तकादे में आए चंदौसी के व्यापारी की स्कूटी की डिकी से पौने दो लाख रुपये उड़ा लिया गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली चंदौसी के मोहल्ला बारहसैनी निवासी किराना व्यापारी अरुण कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे घर से तकादे के लिए निकले थे। पहले उन्होंने जिला बदायूं के कस्बा इसलामनगर में दुकानदारों से तकादा किया। इसके बाद वह बहजोई में तकादा के लिए आए। व्यापारी के मुताबिक दोपहर करीब पौने तीन बजे जैसे ही वह मोहल्ला काली मंदिर रोड पर एक दुकान से तकादा कर रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार बदमाशों ने कुछ दूरी पर खड़ी उनकी स्कूटी की डिकी से रुपयों से भरा थैला उड़ा लिया। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर तक निकल गए।
अरुण ने बताया कि थैले में तकादे के करीब पौने दो लाख रुपये थे। घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर पंकज लवानियां का कहना है कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए आसपास के इलाकों में कांबिंग भी की गई। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।