{"_id":"691a2f44935afc20ca070519","slug":"three-trucks-loaded-with-wood-being-sent-to-haryana-after-evading-gst-were-caught-sambhal-news-c-15-1-mbd1002-772936-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जीएसटी चोरी कर हरियाणा भेजे जा रहे लकड़ी लदे तीन ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जीएसटी चोरी कर हरियाणा भेजे जा रहे लकड़ी लदे तीन ट्रक पकड़े
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग ने चेकिंग के दौरान हाईवे पर लकड़ी से लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया। तीनों ट्रक हरियाणा भेजे जा रहे थे। जांच से पता चला कि जीएसटी चोरी करने के लिए कारोबारियों ने आईटीसी पास ऑन कर आईजीएसटी दिया था। कारोबारी ने दो मोबाइल नंबरों पर 21 फर्मों का पंजीयन करा रखा है।
राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह ने शासन के निर्देश पर शनिवार रात अधिकारी भी हाईवे पर चेकिंग करने उतरे। चेकिंग के दौरान मोबाइल दस्तों ने मुरादाबाद और बिजनौर रोड पर लकड़ी से लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया। चालकों से पूछताछ के दौरान पता चला कि दो फर्मों की तीन ट्रक लकड़ियां मुरादाबाद से हरियाणा भेजी जा रही थीं। इस मामले में राज्य कर अधिकारियों ने जांच शुरू की। पता चला कि एक फर्म के कारोबारी ने एक मोबाइल नंबर पर 12 और दूसरे मोबाइल नंबर पर नौ बोगस फर्में अलग-अलग स्थानों पर पंजीकृत कराया है। आशंका है कि दोनों कारोबारी करोड़ों का टर्नओवर कर जीएसटी चोरी कर चुके हैं। इसमें एक कारोबारी ने साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना जमा कर दिए।
अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ के नेतृत्व में राज्य कर अधिकारी इस मामले में पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गए हैं। लोहे के अभियान के बाद फिर लकड़ी की बोगस फर्मों का मामला सामने आने पर विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। आशंका है कि लकड़ी के कारोबार में भी स्थानीय कारोबारी शामिल हैं।
विज्ञापन
00
रातभर चल रहा अभियान, अधिकारी परेशान
शासन के निर्देश पर राज्य कर विभाग चार दिनों से जीएसटी चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए हाईवे पर रातभर चेकिंग का अभियान चलाए हुए हैं। इस दौरान रात के समय अधिकारियों को भी अपना लोकेशन शासन को भेजना पड़ रहा है। अभियान के तहत मोबाइल दस्तों ने 19 वाहनों को जीएसटी चोरी के आरोप में पकड़ा है।
00
पहले भी लकड़ी की बोगस फर्में पकड़ी गई थी
लकड़ी में जीएसटी चोरी पकड़ने के लिए अपर आयुक्त ग्रेड-1 ने जुलाई में अभियान चलाया था। इस दौरान 28 फर्में पकड़ी गई। पता चला कि बोगस फर्मों के माध्यम से कारोबारियों ने 1300 करोड़ का टर्नओवर किया है। लकड़ी कारोबार में पहले करीब 200 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला प्रकाश में आया था। राज्य कर विभाग ने लकड़ी के जीएसटी चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोतवाली, सिविल लाइंस, बिलारी सहित अन्य थानों में छह केस दर्ज कराया है। इन मुकदमों की अब एसआईॉटी जांच कर रही है।